biodatamaker
✕

Covid19india: भारत में घटी कोरोना संक्रमण की दर, बढ़ी रिकवरी दर

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (12:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले इस महीने में तीसरी बार 10,000 से नीचे रहे और दैनिक मृतक संख्या फरवरी में 7वीं बार 100 से नीचे रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है। मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,55,447 हो गई है।
ALSO READ: अब भारत में भी खोजी कुत्ते सूंघ लेंगे कोरोनावायरस को
देश में संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,89,230 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है। कोरोनावायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम रही। इस समय 1,35,926 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को 1 करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 11 फरवरी तक कुल 20,47,89,784 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,65,944 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। पिछले 24 घंटे में जिन 78 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16 और पंजाब एवं हरियाणा में 7-7 लोगों की मौत हुई है।
 

देश में अब तक कुल 1,55,447 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,415, तमिलनाडु में 12,402, कर्नाटक में 12,251, दिल्ली में 10,886, पश्चिम बंगाल में 10,225, उत्तरप्रदेश में 8,696 और आंध्रप्रदेश में 7,161 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख