shradh paksha
✕

केंद्र ने राज्यों को दी 52.37 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन, 2.42 करोड़ खुराक बची

Updated: रविवार, 8 अगस्त 2021 (15:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 52.37 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं तथा अभी 8,99,260 और टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत कुल 50,32,77,942 खुराकों की खपत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.42 करोड़ से अधिक टीके अब भी मौजूद हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 50.91 लाख डोज दी गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार गति में तेजी लाने और पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कर लेने का भरोसा जताते हुए कहा कि इस सिलसिले में उसकी ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। 
 
स्वास्थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के कवरेज में तेजी लाने और नागरिकों की सुविधा के लिए जिलावार और कोविड-19 टीकाकरण केंद्र आवास योजना को अग्रिम रूप से तैयार करने और प्रसारित करने की सलाह के साथ राज्यों को वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी 15 दिन पहले प्रदान कर रही है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

EPFO का नया नियम, ₹25,000 से ज्यादा सैलरी वालों में EPS को लेकर कन्फ्यूजन, जानिए किसे मिलेगी पेंशन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नौरादेही सेंक्चुरी में छोड़े 2 चीते, कहा चीतों के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

राहुल गांधी हिरासत में, कहा- 100 FIR हों तब भी संविधान के लिए लड़ता रहूंगा

अगला लेख