suvichar

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 9,971 मामले, 287 की मौत

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (13:41 IST)
नई दिल्ली। देश में रविवार को लगातार 5वें दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है।
 
शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित दुनिया का पांचवा देश बन गया है अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में 3, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में 2-2 और केरल और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है।

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30, हरियाणा में 24, केरल में 15, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में 8 और झारखंड में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से 5-5 लोगों की मौत हुई। असम और छत्तीसगढ़ में 4-4 लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है।
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख