Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस का डर है तो विमान में बुक कराइए 2 सीटें

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (13:21 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने कोविड-19 के मद्देनजर एक यात्री के लिए दो सीटें बुक कराने का विकल्प दिया है।
 
यह पेशकश उन यात्रियों के लिए है जिन्हें बगल की सीट पर बैठे यात्री से संक्रमण की आशंका इस कदर सता रही है कि वे एक के बदले दो सीट का पैसा देने को तैयार हैं। साथ ही कंपनी को इस योजना से कोरोना के दौर में कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
इंडिगो ने शुक्रवार को बताया कि यात्री 24 जुलाई या उसके बाद की यात्रा के लिए यह विकल्प चुन सकेंगे। एक यात्री के लिए दो सीट बुक कराने पर हवाई अड्डा शुल्क एक ही सीट के लिए देना होगा, जबकि अन्य शुल्क तथा कर दोनों सीटों के लिए देय होंगे।
 
कंपनी का दावा है कि दूसरी सीट की कीमत वास्तविक बुकिंग की तुलना में मात्र 25 प्रतिशत तक ही होगी। यदि बाद में यात्रा की तारीख में बदलाव किया जाता है या टिकट रद्द कराया जाता है तो इसके लिए दोनों सीटों के अनुसार शुल्क देना होगा।
 
एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट बुक कराते समय ही यह विकल्प चुना जा सकेगा। यात्री खुद से या एजेंट के जरिये सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय ही यह विकल्प चुन सकेंगे। ट्रेवल पोर्टल, एयरलाइन के कॉल सेंटर या हवाई अड्डों पर काउंटर पर बुकिंग कराने वालों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। दो सीट बुक कराने के बावजूद यात्री को नि:शुल्क बैगेज एक सीट के अनुसार ही ले जाने की अनुमति होगी। (वार्ता)
 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

Flydubai के सह-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन पर हमला, UAE ने माना आतंकी हमला

घूसखोर पुलिसवालों पर गाज! किसी की नौकरी गई तो कोई सस्पेंड, जानें CM विजय के एक्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

अगला लेख