sundarkand
✕

यूपी में गोरखपुर तथा बस्ती मंडल के 7 जिलों में 162 मामले

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (13:18 IST)
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तथा बस्ती मंडल के 7 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित (Coronavirus) के 162 नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 3399 हो गई है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जिले में इस दौरान 69 नए मरीज संक्रमित पाए जाने के कुल मरीजों की संख्या 907 हो गई है, जबकि अभी तक 19 की मौत हुई है।
 
इस दौरान गोरखपुर जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में तैनात एक नर्स संक्रमित मिली है। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज स्थित रीजनल मेडिकल सेंटर में तैनात एक टेक्नीशियन संक्रमित मिला है और इसके अलावा जिले के मुख्‍य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है।
 
इसी प्रकार गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में 26 नए संक्रमित पाए जाने से संख्या 358 पहुंच गई है, जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। महाराजगंज जिले में 5 नए मरीज पाए के बाद संख्या 309 हो गई है, जबकि तीन की मौत हुई है। देवरिया जिले में 11 नए मरीज पाए जाने के बाद संख्‍या 521 और पांच मौतें हुई हैं। 
 
इसी प्रकार बस्ती मंडल के बस्ती जिले में 19 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्‍या 479 जबकि 17 मौतें हुई हैं। संतकबीर नगर में इस दौरान 20 नए संक्रमित मिलने से संख्या 484 जबकि मौत 7 तथा सिद्धार्थनगर जिले में 12 नए मरीज मिलने से कुल सख्या 341 पहुंच गई है और अभी तक 10 की मौत भी हुई है। (वार्ता)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख