sundarkand

Corona के खौफ के बीच इंदौर में कुत्तों का आतंक

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (15:36 IST)
-रिपोर्ट एवं फोटो : धर्मेन्द्र सांगले
इंदौर। कोरोना वायरस (Corona Virus) के खौफ के बीच इंदौरवासियों को एक अलग तरह की मुश्किल का सामना  करना पड़ रहा है। दरअसल, शहर में इन दिनों कुत्तों के काटने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। 
 
इंदौर के लाल अस्पताल के डॉ. आशुतोष शर्मा ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया कि लाल अस्पताल शहर का  एकमात्र एंटी रेबीज क्लीनिक है। पिछले कुछ समय में यहां कुत्ते काटने के केस अचानक बढ़ गए हैं। गुरुवार यानी 26  मार्च को ही कुत्ते काटने के 17 केस अस्पताल पहुंचे हैं। 
 
कुत्ते काटने की घटनाओं के बढ़ने के पीछे डॉ. शर्मा ने बताया कि चूंकि ज्यादातर लोग कोरोना के डर से घरों में कैद हो गए हैं और ऐसी स्थिति में संभवत: कुत्तों को खाने को नहीं मिल पा रहा है। संभव है कि भूख के चलते कुत्ते  आक्रामक हो गए हों।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लाल अस्पताल में अभी कुत्ते काटने के मरीजों को इंजेक्शन लगाने के लिए  2 काउंटर थे, लेकिन अचानक बढ़ी घटनाओं के कारण इन्हें बढ़ाकर 6 करना पड़ा। अस्पताल में भी अचानक भीड़ बढ़  गई है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सीएचएमओ को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से  निपटने के लिए ‍नगर निगम को चाहिए कि वह कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में डाले। ताकि वहां उनकी देखरेख हो सके। 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख