dharma sangrah

महाराष्ट्र : कोरोना के बढ़ते मामले, BMC ने जारी की नई गाइडलाइन

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (01:45 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक अगर किसी भवन में 5 या उससे अधिक कोरोना के मरीज पाए जाएंगे तो उस भवन को सील कर दिया जाएगा। साथ ही वेडिंग हॉल, क्लब और रेस्तरां कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

कोरोना के नए स्‍ट्रेन को देखते हुए ब्राजील से लौटने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्‍वारंटाइन रहना होगा। उन क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्‍ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जहां सकारात्‍मक मामले ज्‍यादा सामने आ रहे हैं। अमरावती में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की।

लॉकडाउन शनिवार को रात 8 बजे से सोमवार को सुबह 7 बजे तक के लिए रहेगा और इस दौरान बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं अप्रभावित रहेंगी। जिलाधिकारी शैलेश नवल ने कहा कि सप्ताह के बाकी दिन होटल और रेस्तरां सहित सभी प्रतिष्ठान रात में आठ बजे तक खुले रहेंगे। पहले ये रात 10 बजे तक खुले रहते थे।

यवतमाल में 10 दिन का लॉकडाउन : कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से चिंतित पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिला प्रशासन ने गुरुवार रात से दस दिवसीय लॉकडाउन का आदेश दिया। यवतमाल के जिलाधिकारी एमडी सिंह ने कहा कि जिले में कोरोनावायरस मामलों की संख्या एक फरवरी से बढ़ रही है और जिले में बुधवार तक की स्थिति के अनुसार यहां इसके 606 उचाराधीन मामले हैं।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से लगभग 80 से 90 प्रतिशत मामले यवतमाल, पंढरकावड़ा और पुसद शहरों से सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास बंद रहेंगे और किसी भी धार्मिक कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी जबकि शादियों में केवल 50 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी।

75 दिनों बाद 5000 से अधिक नए मामले : महाराष्ट्र में 75 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,427 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 20,81,520 पहुंच गए हैं।

बयान में बताया गया है कि कोरोनावायरस के कारण 38 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,669 पहुंच गई है। उसमें बताया गया है कि दिन में 2,543 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,87,804 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में 40,858 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के 38 प्रतिशत यानी 2,105 मरीज अकोला और नागपुर प्रखंडों से हैं। अकोला प्रखंड में अकेले 1,258 नए मरीज मिले हैं जबकि अमरावती नगर निगम में 542 और अमरावती जिले में 191 नए मरीज सामने आए।

मुंबई में संक्रमण के 736 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,16,487 पहुंच गए, जबकि चार और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 11,432 हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल में 1432 नए मामले आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतक संख्या 19,735 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र आते हैं।(एजेंसियां)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख