शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona's cases increased rapidly in the world
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (12:26 IST)

Covid 19: विश्व में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत में करीब 64 लाख लोग हुए ठीक

Covid 19: विश्व में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत में करीब 64 लाख लोग हुए ठीक - Corona's cases increased rapidly in the world
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व के कई देशों में कोरोनावायरस (कोविड-19) के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3,84,41,934 पहुंच गया है जबकि 10,91,945 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक कोरोनावायरस से 3,84,41,934 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10,91,945 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका पहले व मेक्सिको दूसरे नंबर पर : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2,16,858 लोगों की मौत हो चुकी है और 79,16,118 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना मृतकों के मामलों में मेक्सिको अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां 84 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 67,708 नए मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 73,07,097 हो गई है।
ALSO READ: तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 81514 ठीक
भारत में कुल 8,12,390 सक्रिय मामले : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 8,12,390 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 63,83,441 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.40 लाख से अधिक हो गई है जबकि करीब 1.51 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है।
 
रूस में संक्रमितों की संख्‍या 13.32 लाख से अधिक : रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.32 लाख से अधिक हो गई है और 23,069 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,921 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,306 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राणघातक वायरस की चपेट में अब तक 9.08 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,413 लोगों ने जान गंवाई है।
पेरू में महामारी का प्रकोप बढ़ा : पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,419 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 84,898 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.20 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,058 लोगों की मृत्यु हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 6.96 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,151 लोगों की मृत्यु हुई है।
ब्रिटेन में 6.57 लाख से अधिक संक्रमित : ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,245 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 29,349 लोगों की मौत हो चुकी है।  चिली में कोरोना से 4.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,415 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.13 लाख से पार हो गई है और 10,021 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 3.82 लाख से अधिक हो गई है और 5,593 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इटली में 3.72 लाख से अधिक संक्रमित : यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,289 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,449 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.44 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,156 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
जर्मनी में अब तक 9,710 लोगों की मौत : जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.41 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,710 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.40 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,108 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,014 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,614 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोनावायरस से हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 12,264, बेल्जियम में 10,278, कनाडा में 9,719, बोलीविया में 8,377, नीदरलैंड्स में 6,689, मिस्र में 6,077, स्वीडन में 5,907, रोमानिया में 5,601, यूक्रेन में 5,365, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,430, पोलैंड में 3,217, होंडुरास में 2,528 और पनामा में 2,519 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)