Hanuman Chalisa
✕

अच्छी खबर : मध्यप्रदेश में 31 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना के मरीज, रिकवरी रेट 64 फीसदी के पार

देश में छठवें से सातवें स्थान नंबर पर आया मध्यप्रदेश

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (09:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अब धीमे धीमे ब्रेक लगता हुआ दिखाई  दे रहा है। सूबे में कोरोना संक्रमण केस में लगातार कमी के चलते मध्यप्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। इसके पहले मध्यप्रदेश देश में 6 वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7 वें स्थान पर था।

प्रदेश में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 31 दिन और रिकवरी रेट 64.3 फीसदी पहुंच गया है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है। देश की तुलना में मध्यप्रदेश में लगभग 2  प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। वहीं देश में कोरोना के मरीजों का डबलिंग रेट वर्तमान में 15 दिन के आसपास बना हुआ है।
 ALSO READ: मानसून बन सकता है कोरोना का कैरियर,संक्रमण के और तेजी से फैलने का मंडराया खतरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। प्रदेश में पॉजिटिव केस आ जरूर रहे हैं पर उससे ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की लॉकडाउन खत्म होने के बाद  असावधान बिल्कुल नहीं हो, हर व्यक्ति को पूरी सावधानी रखनी होगी, नहीं तो हम संक्रमण को रोक नहीं पायेंगे। 
 

मुख्यमंत्री ने अफसरों को इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि जरा सी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सागर मेडिकल कॉलेज में लगातार अव्यवस्था की शिकायत के बाद उन्होंने सागर मेडकिल कॉलेज के डीन को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले में कोरोना से मृत एक मरीज के डैथ एनालिसिस के दौरान निर्देश दिए कि उसकी मृत्यु की विस्तृत जाँच कराई जाए। उक्त मरीज को लक्षण होने के बाद भी किसके कहने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।

कोरोना पर रखें नजर - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के एक संभावित पीक को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल सभी सावधानियां पूरी तरह बरती जाना चाहिए। जन जागरूकता अभियान निरंतर चलना चाहिए। सभी कलेक्टर अपने जिलों में आर्थिक गतिविधियों के संचालन के साथ संक्रमण न हो पाए इसके लिए प्रत्येक आवश्यक उपाय लागू करना सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख