dharma sangrah
✕

भारत में कोरोना रिकवरी रेट 77 प्रतिशत के पार, मृत्यु दर घटकर 1.70 प्रतिशत

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (11:44 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में 90,802 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।
ALSO READ: Good News, आम लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रही है रूसी सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस के कुल मामले 42,04,613 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 71,642 हो गई है। कोविड-19 से मरने वालों की दर और घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। डेटा के मुताबिक देश में 8,82,542 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं, जो कुल मामलों का 20.99 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और 5 सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 6 सितंबर तक कुल 4,95,51,507 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,20,362 नमूनों की जांच रविवार को की गई। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख