biodatamaker
✕

कानपुर में 1 ही दिन में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (11:28 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज तेजी से इजाफा हुआ है और 1 दिन में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे कानपुर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
 
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के थाना नौबस्ता के अंतर्गत मछलिया स्थित मदरसा से बिहार के कटिहार जिले के 17 छात्र ठहरे थे। इनके ठहरे होने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम व स्वास्थ्य टीम ने इन्हें बाहर निकाल कर सभी छात्रों को नारायाणा मेडिकल कॉलेज के क्वारंटाइन सेंटर में रखा दिया था। और इसके बाद छात्रों के नमूने लिए गए थे और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब शुरू होने पर इन छात्रों समेत 43 संदिग्धों के नमूने जांच के लगाए गए थे।
 
सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में 12 छात्रों की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य टीम ने संदेह जताया गया था। इसपर अस्पताल और कॉलेज प्रशासन से विचार करने के बाद 12 नमूनों की दोबारा जांच कराई। तो मंगलवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया और 8 छात्रों के कोरोना संक्रामित होने की पुष्टि हुई है।
 
बताते चलें कि कानपुर में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो चुकी है जिसमें 1 की मृत्यु व 1 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
 
मामले को लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर आरती लालचंदानी ने बताया है कि जांच रिपोर्ट में 8 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट नाराज

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 का ऐलान: ट्रंप को नहीं, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान

अगला लेख