sundarkand

सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9200 के करीब

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (11:12 IST)
मुंबई। शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी में बढ़त देखने को मिली।इसी तरह निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था।

हालांकि कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है। शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 31,400.36 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 639.83 अंक या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 31,329.85 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर सन फार्मा, एलएंडटी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स सोमवार को पिछले सत्र में 469.60 अंक या 1.51 प्रतिशत गिरकर 30,690.02 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.05 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 8,993.85 पर बंद हुआ। अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे। (भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख