dharma sangrah
✕

ब्राजील में Corona पॉजिटिव हुए 4256, अब तक 136 की मौत

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (13:35 IST)
रियो डि जेनेरो। लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4256 हो गई है जबकि इससे अब तक 136 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 352 नए मामले सामने आए हैं जबकि कम से कम 22 संक्रमितों की मौत हो गई है। देश का दक्षिण पूर्वी राज्य साओ पाउलो सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है जहां कोरोना के अब तक 1451 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 98 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद रियो डि जेनेरो राज्य प्रभावित है जहां अब तक 600 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक देश के 27 राज्यों में से 13 राज्यों में कोरोना संक्रमितों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है।

अधिकांश राज्यों ने लोगों को एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आने देने तथा दुकानदारों से आवश्यक चीजों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। ब्राजील सरकार ने पड़ोसी देशों से सटी हुई अपनी सभी सीमाओं को सील कर दिया है तथा कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित देशों से लोगों के आने पर रोक लगा दी है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख