Daily Horoscope
✕

शर्मनाक, 15000 के लिए ढाई महीने अस्पताल में पड़ा रहा कोरोना पॉजिटिव का शव

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (09:30 IST)
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मात्र 15 हजार रुपए के लिए करीब ढाई महीने तक कोरोना पॉजिटिव का शव अस्पताल में पड़ा रहा। एनजीओ की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
मृतक युवक अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
अस्पताल ने मृतक की पत्नी को शव देने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की गई। मृतक की पत्नी के पास अस्पताल को देने के लिए पैसे नहीं थे। पैसों का इंतजाम करने वो हापुड़ आ गई। पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो वह अपने 2 बच्चों को साथ लेकर अपने गांव चल गई। इस तरह से शव को अस्पताल में रखे हुए 2.5 महीने बीत गए।
 
जब ढाई महीने बाद भी कोई शव लेने नहीं आया तो मेरठ अस्पताल ने उसे हापुड़ स्वास्थ्य विभाग को भिजवा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन पहले शव को जीएस मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया और प्रशासन के सहयोग से परिजनों की तलाश की। परिजनों का पता चलने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद एनजीओ के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख