sawan somwar

भारत में कोरोना से 1783 की मौत, 52,952 संक्रमित

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (12:26 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। इस महामारी से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि करीब 28.83 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह से कुल 89 मरीजों की जान गई है । इनमें से, महाराष्ट्र में 34, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 4-4, राजस्थान में 3, पंजाब और तमिलनाडु में 2-2 और दिल्ली, हरियाणा तथा ओडिशा में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,783 मौतों में से सबसे ज्यादा 651 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 396, मध्य प्रदेश में 185, पश्चिम बंगाल में 144, राजस्थान में 92, दिल्ली में 65, उत्तर प्रदेश में 60 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 16,758 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद गुजरात में 6,625, दिल्ली में 5,532, तमिलनाडु में 4,829, राजस्थान में 3,317, मध्य प्रदेश में 3,138 और उत्तर प्रदेश में 2,998 लोग संक्रमित हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,777 हो गए हैं और पंजाब में 1,516 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 1,456 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,107, जम्मू-कश्मीर में 775, कर्नाटक में 693, हरियाणा में 594 और बिहार में 542 हो गई है।

उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम और हिमाचल प्रदेश में 45-45, त्रिपुरा में 43 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं। (भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख