सम्बंधित जानकारी
- हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू समेत 6 आतंकी ढेर, मोबाइल-इंटरनेट बंद, मुठभेड़ स्थलों पर पत्थरबाजी
- पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
- 3 महीने के लिए बढ़ाई गई महबूबा मुफ्ती की हिरासत
- राहुल गांधी ने पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को दी बधाई, BJP ने साधा निशाना
- J&K : तीसरे दिन बड़गाम में CRPF पर ग्रेनेड से हमला, 6 जख्मी, डोडा में जिंदा पकड़ा गया 1 आतंकी
Corona Virus | कश्मीर में 1 और कोरोना मरीज की मौत, मरने वाले हुए 9
जम्मू। कश्मीर में कोरोना से 1 और मौत हो गई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है तथा 771 कोरोना के मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिस मरीज की मौत हुई है, वह 32 साल का युवक था और श्रीनगर का रहने वाला था।
अभी तक जिन कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें से सिर्फ 1 जम्मू मंडल था जबकि 8 कश्मीर के रहने वाले थे। कश्मीर घाटी के सभी जिले रेड जोन में हैं और जम्मू डिवीजन के 6 जिले रेड जोन में हैं।
