Hanuman Chalisa

सकारात्मक खबर, कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (15:50 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 66,550 मरीज ठीक होने के बाद देश में कुल 24.04 लाख लोग अभी तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, वहीं देश में कुल 7,04,348 मरीजों का कोरोनावायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।
ALSO READ: भारत में एक दिन में 9 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमणमुक्त हुए लोगों और जिनका इलाज चल रहा है, उनके बीच 17 लाख से अधिक का फासला परीक्षण करने और कुशलता से इलाज करने की सरकार की नीति की सफलता दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आ रही है और आज की तारीख में वह 1.84 प्रतिशत है। पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है। 
ALSO READ: भारत में कोरोना से ज़्यादा मौत की नींद सुला रही यह बीमारी
उसने कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत है। जिनका इलाज चल रहा है, उन मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या 3.41 गुना अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 66,550 मरीज ठीक हुए हैं। उसने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए गए सहयोगात्मक और रणनीतिक उपाय परिणाम दिखा रहे हैं।
 
देश में अब भी 7,04,348 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में 1 दिन में 60,975 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 848 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है। (भाषा)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

उसने मेरे मुंह में AK-47 ठूंस दी थी, कैसे पाकिस्तानी कैप्टन क़मर ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता की बचाई जान

Top News 13 August: संसद सत्र का आखिरी दिन, इमरान खान की मौत का दावा झूठा; IMD का भारी बारिश का अलर्ट

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख