Daily Horoscope
✕

केरल में बढ़े कोरोना मरीज, सक्रिय मामले 58000 के पार

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (08:48 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बुधवार को 6,100 से अधिक और बढ़कर 58,000 के पार पहुंच गई। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित कर्नाटक के बाद सबसे अधिक है। संक्रमण मामले में तीसरे स्थान पर स्थित कर्नाटक में 85 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं।

ALSO READ: कोरोना : महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदी की क्यों आई नौबत, कहां चूक गई सरकार?
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य में इस दौरान संक्रमण के 8,778 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 11,89,176 पहुंच गई और 2,642 लोगों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 11,25,775 हो गई। इसी अवधि में 22 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,837 हो गई है।

 
राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 6,114 और बढ़कर 58,242 पहुंच गई। सभी सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड-19 केंद्रों पर इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमित मामलों में केरल महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख