suvichar

कोरोना वायरस ने फिर कानपुर में दी दस्तक, 2 महिलाएं संक्रमित

Updated: रविवार, 26 मार्च 2023 (12:08 IST)
कानपुर। कानपुर में 4 महीने के बाद कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जिला जेल में बंद महिला व विनायकपुर निवासी वृद्धा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
 
वहीं, सीएमओ ने रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) भेजकर संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आने वालों के लोगों के जांच करने के निर्देश दिए हैं। विनायकपुर की महिला ने 'कोरोनारोधी वैक्सीन की तीनों डोज और महिला बंदी ने दोनों डोज लगवा रखी हैं।
 
सर्दी जुकाम से थी पीड़ित : कानपुर के जिला जेल की बैरक 5 में बंद 60 वर्षीय महिला क्रानिक किडनी फेल्योर की मरीज है। वह शनिवार को डायलिसिस के लिए आई थीं। उन्हें तेज बुखार के साथ खांसी-जुकाम भी था। जिसके चलते डॉक्टरों ने डायलिसिस से पहले कोरोना की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तो वही विनायकपुर में रहने वाली 69 वर्षीय वृद्धा भी खांसी जुखम से पीड़ित थी। जिसके चलते डॉक्टरों के निर्देश पर निजी लैब से वृद्ध महिला की भी जांच करवाई गई थी। निजी लैब से आई रिपोर्ट में वृद्ध महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
जिला जेल में होगी सैंपलिंग : सीएमओ डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि महिला बंदी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला के संपर्क में आई अन्य महिलाओं की की भी जांच करवाई जा रही है। इस साथ ही विनायकपुर में रहने वाली वृद्ध महिला मे भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके चलते उनके पति, चालक, दो नौकरों के साथ साथ आसपास रहने वाले 10 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख