ramcharitmanas
✕

राजस्थान में कोरोना से 2 माह के बच्चे की मौत, 66 नए मरीज मिले

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (12:04 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए दो माह के एक बच्चे की गुरुवार को मौत हो गई है। इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण से 66 नए मामले सामने आए हैं।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से आगरा के 2 माह के बच्चे को बुधवार को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। उसे ह्रदय संबंधी बीमारी भी थी।
 
इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 122 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच राज्य में गुरुवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले आए हैं जिनमें जयपुर में 13, उदयपुर में 20, नागौर में 16, जोधपुर में 7, सीकर में 3 व जालौर में 2 नए मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक संक्रमित मामलों की कुल संख्या 4,394 हो गई है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ- साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख