sundarkand
✕

सावधान, भारत में मिला कोरोना का एक और वैरिएंट, 7 दिन में घट जाता है वजन

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (09:20 IST)
नई दिल्ली। भारत में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हो लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। हाल ही में एक और नए कोरोना वैरिएंट का खुलासा हुआ है जो सात दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है।

ALSO READ: कोरोनावायरस से मौत और संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट, जानिए क्या है इन 10 राज्यों का हाल...
वायरस का यह वैरिएंट ब्राजील में सबसे पहले मिला था लेकिन वहां से एक ही वैरिएंट के भारत में आने की पुष्टि की गई थी। अब वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि ब्राजील से एक नहीं बल्कि दो वैरिएंट भारत में आए हैं और ये दूसरा वैरिएंट बी .1.1.28.2 काफी तेज है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट का परीक्षण एक चूहे पर किया था। इसके परिणाम चौंकाने वाले रहे। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि यह इतना खतरनाक है कि यह मरीज के शरीर का वजन 7 दिनों के अंदर ही कम कर सकता है। इसके साथ ही यह डेल्‍टा वेरिएंट की तरह ही एंटीबॉडी क्षमता को कम कर सकता है।
 
बी.1.1.28.2 वेरिएंट विदेश से आए दो लोगों में मिला था। इस वेरिएंट की जीनोम सीक्वेसिंग की गई और फिर परीक्षण किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल भारत में इसके बहुत अधिक मामले नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने विदेश यात्रा से लौटे सभी यात्रियों के सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग को अनिवार्य कर रखा है।  इसी वजह से कोरोना के इस नए वैरिएंट का पता चला।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख