Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस से मौत और संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट, जानिए क्या है इन 10 राज्यों का हाल...

रविवार, 6 जून 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर अब कम होता नजर आ रहा है। पिछले 6 दिनों में कोरोना संक्रमण और मौत के आंकड़ों में गिरावट आई है। कोविड-19 के शनिवार को तमिलनाडु में 21,410, महाराष्ट्र में 13,659, गुजरात में 996 और गोवा में 567 नए मामले सामने आए। हालांकि मई की तुलना जून में मौत के आंकड़ों में भी गिरावट आई है। जानिए क्या है इन 10 राज्यों का हाल...
 
-तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 21,410 नए मामले सामने आए हैं और 443 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22.16 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 26,571 हो गई।
-कर्नाटक में कोविड-19 के 13,800 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,83,314 हो गई। वहीं 365 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,260 हो गई।
-महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 13,659 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 10 मार्च से अब तक का सबसे कम है। वहीं, वायरस ने 300 और लोगों की जिंदगी ले ली। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,19,224 और मृतकों की संख्या बढ़कर 99,512 हो गई है।

ALSO READ: BJP नेता ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में मनाया अपना जन्मदिन, आलोचना होने पर मांगी माफी
-आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान 10,373 नए मामले दर्ज किए गए।
-ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 7,395 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को 8 लाख के आंकड़े को पार कर गई।
-बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,007 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 21 और मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में महामारी के हालात में स्थिरता आई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गई। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ALSO READ: देश में Unlock की शुरुआत, जानिए किस राज्य में रहेगी पाबंदी और कहां रहेगी छूट
-राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के शनिवार को 942 नये मामलें सामने आये जबकि इससे 32 मरीज़ों की और मौत हो गई।
-गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 996 नए मामले दर्ज किए गए। लगातार 32 वें दिन अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक।
-हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य में कोरोना के 723 नए मामले आए जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 761637 हो गई।
-मध्यप्रदेश में 718 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस महामारी ने 38 लोगों की जान ले ली। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 11,344 हो गए। इस महामारी की चपेट में आए 2225 लोग आज स्वस्थ होकर घर चले गए।

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख