सम्बंधित जानकारी
- मई में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए के पार
- कोरोना : देश को मिलेगी नई वैक्सीन, कीमत होगी सबसे कम
- देश में Unlock की शुरुआत, जानिए किस राज्य में रहेगी पाबंदी और कहां रहेगी छूट
- बच्चों के लिए pfizer के टीके को हरी झंडी, प्रभावी भी है यह Vaccine
- अपनी ही टीम के खिलाड़ी को मारा था थप्पड़, अब 18 महीने बाद क्रिकेट खेल सकता है यह बांग्लादेशी गेंदबाज
UP: अदालतों में शुरू होगी सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना
प्रयागराज। कोरोनावायरस की रफ्तार कम होने के साथ ही अब प्रतिबंधों में छूट दी जाने लगी है। हालात सुधरते देख इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला न्यायालयों और अधीनस्थ अधिकरणों को न्यायालय खोलने व न्यूनतम कर्मचारियों व सीमित न्यायिक अधिकारियों के साथ मामलों की सुनवाई फिर शुरू करने के लिए कहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में जिला न्यायालय और अधीनस्थ अधिकरणों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मुकदमों की पुनः सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है।
