ramcharitmanas
✕

Corona लॉकडाउन : आटे की कालाबाजारी कर रहे थे, SP ने ग्राहक बनकर पकड़ा

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 23 मार्च 2022 (13:26 IST)
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी की शिकायतों के मद्देनजर ग्राहक बन कर पहुंचे मथुरा के एसपी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार मूल्य से अधिक दाम पर सामान बेचने वाले दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

खाद्य सामग्री की कालाबाजारी का पता लगाने के लिए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह रणनीति बनाकर शनिवार सुबह मोटर साइकिल लेकर बाजार में निकल पड़े।

उन्होंने कहा कि वे भरतपुर गेट लालागंज में दीपक कुमार की चक्की पर पहुंचे और उससे आटा मांगा। दीपक ने पहले 32 रुपए किलो के भाव बोले और बाद में 30 रुपए किलो में थोक में आटा देने के लिए राजी हो गया। जब एसपी सिटी ने दीपक से कहा कि वह अधिक दाम ले रहा है तो चक्की वाले ने दो टूक कह दिया कि इससे कम दाम में आटा नहीं मिलेगा।

इसके बाद पुलिस एवं अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। दुकानदार चक्की चलाने और आटा एवं गेहूं खरीद के बिल भी टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने चक्की को सील कर दिया। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि दुकानदार के पास चक्की के संचालन का लाइसेंस नहीं था और उसे सील कर दिया गया है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि चक्की वाला थोक दाम में 30 रुपए किलो आटा दे रहा था जबकि खुदरा में आटे का मूल्य 28 से 30 रुपए तय किया गया है और थोक में आटे की कीमत 26 रुपए किलो तय की गई थी। इसके अलावा उसके पास न तो चक्की चलाने का लाइसेंस था और न ही वह खरीदे एवं बेचे गए किसी भी सामान की रसीद दिखा सका, इसलिए उसकी चक्की सील कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल