Hanuman Chalisa
✕

24 मार्च 2020 को जब Lockdown लगा था तब 37 मामले थे, 12 मार्च 2021 को 24882 केस

Published: शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:27 IST)
नई दिल्ली। पिछला मार्च यानी 24 मार्च 2020 का दिन लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की थी। हालांकि पिछले साल 24 मार्च को भारत में मात्र 37 मामले थे, जबकि एक दिन पहले 23 मार्च को 103 मामले थे।

लेकिन, लगभग एक साल बाद वही मार्च का महीना है और कोरोना वायरस के केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। 12 मार्च 2021 के दिन ही भारत में 24 हजार 882 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 140 लोगों की मौत हो गई।

ALSO READ: CoronaVirus India Update: 83 दिन बाद देश में कोरोना के 24882 नए मामले, 2.82 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन
इस तरह यदि मार्च 2020 और 2021 की तुलना करें तो आंकड़ा काफी बड़ा है। खासकर 11 अप्रैल के बाद कोरोना केसेस में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार से नीचे आ गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा एक बार फिर 25 हजार के आसपास पहुंच गया है।
 
इन बढ़ते आंकड़ों ने लोगों की चिंता को एक बार फिर बढ़ा दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्‍या सबसे ज्यादा आ रही है। अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल संक्रमितों की संख्‍या का 50 फीसदी से ज्यादा है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 1 करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गए हैं। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 1 लाख 58 हजार 446 हो गया है। हालांकि भारत में 2 लाख के लगभग ही एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 1 करोड़ 9 लाख 73 हजार 260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख