sundarkand

झारखंड में कोरोना लॉकडाउन 3 जून तक बढ़ाया गया

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (22:28 IST)
रांची। झारखंड में कोविड-19 के मामलों में भले ही कमी आ रही हो लेकिन सरकार ने संक्रमण पर नियंत्रण के लक्ष्य से पहले से जारी 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' (कोरोना लॉकडाउन) को बढ़ाकर 3 जून सुबह 6 बजे तक करने का फैसला लिया है।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 8 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट
 
झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज शाम हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में पूरी पाबंदियों के साथ लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर 3 जून की सुबह 6 बजे तक लागू रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में चक्रवातीय तूफान 'यास' के झारखंड में पड़ने वाले संभावित असर और उससे निपटने को तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ALSO READ: सीएम सोरेन का दावा, केंद्र सरकार की सलाह के विपरीत लगाया लॉकडाउन, बचाई लोगों की जान
 
इसमें राज्य सरकार का सचिवालय दोपहर 2 बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव से ऊपर स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से सचिवालय आना होगा, वहीं मात्र 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सचिवालय के विभिन्न विभाग कार्य करेंगे।

 
इसके अतिरिक्त राज्य में ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी लेकिन सरकारी कर्मियों, मीडियाकर्मियों तथा बड़ी कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास ही ई-पास माना जाएगा। इन्हें ई-पास की अनिवार्यता से छूट दी गई है। इससे पहले राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने 12 मई से 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' के नाम से लागू लॉकडाउन को और सख्ती के साथ 27 मई तक आगे बढ़ाने का फैसला किया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख