suvichar
✕

जानिए Lockdown में किसको रहेगी छूट...

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (15:31 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) मध्यप्रदेश के सभी शहरों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) के बाद लोगों की जान सांसद में आ गई है। लोगों को अभी से यह चिंता सताने लगी है कि क्या वे काम पर जाएंगे या फिर शादी-ब्याह में शामिल हो पाएंगे या नहीं। इस बीच, सरकार की ओर जारी एक आदेश की सूची जारी की गई है, इसमें उल्लेखित सभी लोगों को लॉकडाउन से छूट रहेगी। 
 
आदेश के मुता‍बिक अन्य राज्यों से आने वाले माल और उससे जुड़ी सेवाओं को लॉकडाउन से छूट रहेगी। इसी तरह केमिस्ट, राशन की दुकान, अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक एवं एटीएम, दूध एवं सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। उद्योगों हेतु कच्चा माल और तैयार माल, औद्योगिक मजदूरों के साथ ही उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवागमन की छूट रहेगी। 
 
केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के कर्मचारी लॉकडाउन की अवधि में बाहर निकल सकेंगे। परीक्षा केन्द्र तक जाने-आने वाले परीक्षार्थी, परीक्षा आयोजन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की सेवाओं को आवागमन की अनुमति रहेगी। 
 
इसके साथ ही नागरिकों और कर्मचारियों को टीकाकरण केन्द्र तक जाने की छूट रहेगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों को भी घर तक पहुंचने की छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त ऐसी अन्य आवश्यक सेवाएं, जिन्हें कलेक्टर को स्थानीय स्तर पर लगता है कि लॉकडाउन से छूट देनी चाहिए, वे भी लॉकडाउन से मुक्त रहेंगी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख