Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस live Updates : तेलंगाना में कोरोना के 1,273 नए मामले

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (13:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 78,14,682 हो गई। इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गई है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


01:35 PM, 24th Oct
-भारत और बांग्लादेश को अलग करने वाली इच्छामति नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को देखने सालाना हजारों पर्यटक आते थे। लेकिन इस साल कोविड-19 के मद्देनजर विजयादशमी के मौके पर विसर्जन कार्यक्रम सादा होगा।
-केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां कुल मामले 5840 पहुंच गए। लद्दाख में कोरोना वायरस के कारण अबतक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
-ओडिशा में कोविड-19 के 1,695 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,79,582 हो गई। वहीं संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,229 हो गई।

12:16 PM, 24th Oct
-तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,273 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.30 लाख हो गई। वहीं 5 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,303 हो गई।
-अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 23 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या केंद्रशासित प्रदेश में बढ़कर 4,207 हो गई।
 

10:15 AM, 24th Oct
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
-पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है।

10:14 AM, 24th Oct
-देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.51 प्रतिशत रह गई है। देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है।
-आईसीएमआर (ICMR) के अनुसार, 23 अक्टूबर तक कुल 10,13,82,564 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 12,69,479 नमूनों की जांच की गई।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख