Daily Horoscope
✕

Corona Live Updates : भारत में कोरोना संक्रमित 2 लाख के नजदीक

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (03:10 IST)
नई दिल्ली/ पेरिस। कोरोना महामारी से ग्रस्त भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के नजदीक पहुंच गया है। देश में 5 हजार 600 से ज्यादा लोगों की जान गई है जबकि 95 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। सोमवार रात 3 बजे तक दुनियाभर में 3 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। संक्रमितों की संख्या 63 लाख 42 हजार को पार कर गई है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...

-दुनियाभर में 3,76,286 लोगों की मौत
-पूरी दुनिया में 63,42,997 लोग संक्रमित
-विश्वभर में 28,86,588 मरीज स्वस्थ
 
-भारत में 1,98,370 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 5,608 लोगों की मौत
-भारत में 95,754 मरीज स्वस्थ हुए
 
-कोविड-19 नेपाल में एक दिन में सबसे ज्यादा 239 मामले सामने आए, कुल संक्रमित 1,798 
-स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामलों में से 13 महिलाएं
-बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 221 पहुंची, कोरोना से देश में अब तक 8 लोगों की मौत
 
-ब्रिटेन में प्राथमिक स्कूल खोलने की घोषणा, अब लाखों और बच्चे स्कूल जा सकेंगे
-संभावना है कि कई परिवार दूसरे दौर के खतरे के मद्देनजर बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे
-ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 38 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है
-महाराष्ट्र में कोरोनो का कहर जारी, संक्रमित 70 हजार से अधिक, 76 और लोगों की मौत
-राज्य में कोरोना से 2,362 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70,013 पर पहुंचा
-सोमवार को अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी, अभी तक 30,108 लोग स्वस्थ हुए
-महाराष्ट्र में विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के 37,543 मरीजों का इलाज जारी 
 
-मुंबई में कोरोना से सोमवार को 60 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53,259 पहुंचा 
-देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस ने 1,609 लोगों को मौत की नींद सुलाया 
 
-मुंबई के बाद पुणे कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर, पुणे में 7,020 लोग संक्रमित 
-पुणे में  316 लोगों की मौत, औरंगाबाद में 1,507 लोग संक्रमित, 67 लोगों की जान गई
-सोलापुर में कोविड-19 के 880 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 67 लोगों की मौत हुई है
-नासिक जिले के मालेगांव में अब तक 761 मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की जान गई
 
-गुजरात में कोरोना  के 423 नए मरीज, 25 और लोगों की मौत, कुल संक्रमित बढ़कर 17,217 
-राज्य में सोमवार को 25 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,063 पहुंच गया
-राज्य में 861 मरीजों को छुट्टी मिली, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 10,780 हुई
-गुजरात में अभी 5,374 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जिनमें से 65 मरीज वेंटिलेटर पर
-सूरत में 39 नए मामलों के बाद मरीजों की संख्या 1,659 हुई जबकि वडोदरा में 1,074 पॉजिटिव
-अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 314 नए मामले सामने आए, संक्रमित की संख्या 12,494 
-सोमवार को कोरोना से 22 मरीजों की मौत, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 864 पर पहुंचा
 
-दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 20,834 हुई
-राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 523 लोगों की मौत, 8,746 मरीज संक्रमण मुक्त हुए
-उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर की मौत, 30 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
-इंजीनियर को 18 मई को बुखार आया और वह तब से छुट्टी पर थे, 20 मई को अस्पताल में भर्ती हुए 
-फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 45 नए मामले, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 416 पर पहुंची 
-हरियाणा में गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद महामारी का ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है, अब तक 8 लोगों की मौत
 
-राजस्थान में कोरोना  संक्रमण से 5 और मौत, 269 नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या 9100 
-राज्य में 5 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंची,  जयपुर में 94 लोगों की मौत 
- जोधपुर में 19 और कोटा में 16 रोगियों की मृत्यु (यह आंकड़े रात साढ़े 8 बजे तक के)  
-पश्चिम बंगाल में संक्रमितों का आंकड़ा 5,772 पहुंचा, 271 नए मरीज मिले, 8 लोगों की मौत 
-राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 253 पहुंची, कोलाकाता में 5 नए मरीजों की जान कोरोना ने ली  
-सोमवार को अस्पतालों से 146 लोग डिस्चार्ज किए गए, राज्य में अब 2,306 लोग संक्रमणमुक्त
 
-मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी में मई में 1400 नए मामले आए
- नए मरीजों की संख्या अप्रैल के मुकाबले 380 प्रतिशत अधिक, धारावी की जनसंख्या 6.5 लाख
-संक्रमण का सबसे बड़ा कारण पतली गलियां, छोटे-छोटे घर, अस्वच्छ हालात, सामूहिक शौचालय 
-धारावी में अप्रैल में 18 लोगों की मौत हुई थी जबकि मई में 70 लोगों की जान गई

-उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 296 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 8361 
-कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 222 मरीजों की मौत, 5030 लोग उपचार के बाद स्वस्थ

-केरल में कोविड-19 के 57 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,326 हुई, कुल 10 लोगों की मौत 
-केरल में  कोरोना के 57 मरीज सामने आए जिनमें से 55 विदेश से या दूसरे राज्यों से आए हुए हैं
-सोमवार को 18 लोग कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त, 1.39 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है
 
-मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर में 31 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 3570 पर पहुंची
-सोमवार को 3 नई मौतें, कोरोना के कारण इंदौर में अब तक कुल 138 लोगों की जान गई
-39 मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया, अब तक 2029 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

अगला लेख