biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में Corona के मामले 70 हजार के पार, 76 और लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (01:14 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 2361 नए मामले सामने आए तथा 76 और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 70013, जबकि मरने वालों की संख्या 2362 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अभी तक 30,108 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में 37,543 लोग उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल चार लाख 71 हजार 473 नमूनों की जांच की गई है। विभाग ने बताया, महाराष्ट्र में हुई 76 लोगों की मौतों में 60 मौतें अकेले मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई हैं। इनमें से भी 40 मौतें अकेले मुंबई शहर में हुई।

महाराष्ट्र में अब तक 70,013 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमे से 41,099 मामले अकेले मुंबई से हैं। वहीं शहर में अब तक 1,319 लोगों ने कोविड-19 की वजह से अपनी जान गंवाई है। मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 53,259 है जिनमें से 1,609 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के मुताबिक, मुंबई के बाद पुणे कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर है। यहां पर अब तक 7,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 316 लोगों की मौत हुई है। वहीं औरंगाबाद में 1,507 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।

विभाग ने बताया कि सोलापुर में कोविड-19 के 880 मामले सामने आए हैं जिनमें से 67 लोगों की मौत हुई है। नासिक जिले के मालेगांव में अब तक 761 मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हुई है।
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नागपुर में कोविड-19 के 557 मरीज मिले हैं जिनमें से 11 की मौत हुई है। वहीं अकोला शहर में 559 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस समय 3,294 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख