Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में कप्पा वैरिएंट के 11 मरीज मिलने से हड़कंप, अलवर और जयपुर में मिले सबसे ज्यादा मरीज

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (07:34 IST)
जयपुर। भले ही देश में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन डेल्टा, डेल्टा प्लस, कप्पा आदि नए वैरिएंट चिंता भी बढ़ा रहे हैं। राजस्थान में कप्पा वैरिएंट के 11 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया।
 
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के नए वेरिएंट कप्पा से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं। इनमें से 4-4 अलवर और जयपुर, 2 बाड़मेर से और 1 भीलवाड़ा से है।
 
कप्पा वेरिएंट से संक्रमितों में भी खांसी, बुखार, गंध चले जाना, स्वाद चले जाना जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। यह वायरस भी अन्य वायरस की तरह म्यूटेंट हो सकता है। इसलिए लक्षण नजर आने पर लापरवाही नहीं करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेल्टा प्लस वेरिएंट को ‘वेरिएंट आफ कंसर्न’ घोषित किया है। वहीं कप्पा वेरिएंट को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया है। इसका मतलब अभी इस वेरिएंट पर शोध जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अब तक 9.53 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9.43 लाख से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं जबकि 8,945 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख