sundarkand

भारत में Corona संक्रमितों की संख्या 3 हजार के पार, 90 लोगों की मौत

Published: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (00:13 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज करते हुए खास पृथक वार्ड बनाने की घोषणा की है और तेजी से बढ़ रहे मामले वाले इलाकों में त्वरित जांच शुरू की गई है। पिछले 24 घंटे में 8000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। हालांकि राज्यों में संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 3000 पार कर गई है और कम से कम 90 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना और दिल्ली में कोरोना के कई मामले सामने आए। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े मामलों के कारण यह संख्या बढ़ी है जिसमें हजारों लोग पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक कुल 647 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग 14 राज्यों के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के 647 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब भी सामुदायिक स्तर पर यह संक्रमण नहीं फैल रहा है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि अगर वायरस लोगों के बीच फैलना शुरू होता है तो सरकार इसके लिए भी तैयार है। पिछले 24 घंटे में 93 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 386 पर पहुंच गई है। शहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमण के क्रमश: 490 और 411 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वायरस से मौत के मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 26 लोगों ने और तेलंगाना में 11 लोगों ने इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी।

विभिन्न राज्यों से मिले नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच, कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की ‘सामूहिक शक्ति’ को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए अपने 11 मिनट से ज्यादा के वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील भी की।ऐसे संकेत हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के उद्देश्य से लागू 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

आय से अधिक संपत्ति मामला, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार पहुंचे डॉक्टर, 125 बच्चों की बचाई जान

शहजाद पूनावाला ने फिर दिया इस्तीफा, बोले- भाजपा की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका-कनाडा दौरा आज से, 25 साल बाद गुजरात CM की US यात्रा; जानिए क्या है मकसद

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल, प्रशासन ने किया खंडन

अगला लेख