sawan somwar

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में Corona संक्रमण दर सर्वाधिक, सिंधुदुर्ग में 55 फीसदी मरीज ऑक्सीजन बेड पर

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (21:51 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संबंधी साप्ताहिक आंकड़े साझा किए हैं जिनके मुताबिक प्रदेश में संक्रमण की सबसे अधिक दर कोल्हापुर में है और इसके पड़ोसी जिले सिंधुदुर्ग में ऑक्सीजन बेड पर सर्वाधिक मरीज भर्ती हैं। इसमें बताया गया कि कोल्हापुर में नमूने संक्रमित पाए जाने की दर 13.77 फीसदी है और सिंधुदुर्ग में 55.20 फीसदी मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं।

ये आंकड़े महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए हैं। पिछले हफ्ते कोल्हापुर में संक्रमण की दर 15.85 प्रतिशत थी और यहां ऑक्सीजन बेड के भरे होने का प्रतिशत 67.41 था। आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में 16,570 ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं, हालांकि यह आंकड़ा लगातार घट रहा है।

इनमें बताया गया कि रायगढ़ और रत्नागिरी में संक्रमण दर क्रमश: 12.77 फीसदी और 11.90 फीसदी है। गोंदिया में संक्रमण दर सबसे कम 0.27 प्रतिशत है। पुणे में संक्रमण दर 9.88 फीसदी और नागपुर में 1.25 फीसदी है।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
इसमें बताया गया कि कोल्हापुर में 54.78 फीसदी ऑक्सीजन बेड उपयोग में हैं, वर्धा में सबसे कम 0.45 फीसदी ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती हैं। मुंबई में 23.56 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड का इस्तेमाल हो रहा है, ठाणे जिले के लिए यह आंकड़ा 10.74 फीसदी है।
ALSO READ: बड़ी खबर, चमगादड़ों में मिले Coronavirus के नए तरह के नमूने!
रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई में कुल 2,016 ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे हैं, जबकि 9,097 ऑक्सीजन बेड अभी खाली हैं। यहां 951 वेंटिलेटर का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि 529 वेंटिलेटर खाली हैं। पुणे में 10.90 फीसदी और नागपुर में 2.17 फीसदी ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे हैं।

राज्य में इस्तेमाल में आ रहे ऑक्सीजन बेड की संख्या और कम होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी निगमों और जिलाधिकारियों से पाबंदियों में ढील देने को कहा है। गौरतलब है कि चार जून को राज्य सरकार ने संक्रमण दर और उपयोग में लाए जा रहे ऑक्सीजन बेड के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में पांच चरण की ‘अनलॉक’ योजना की घोषणा की थी।(भाषा)

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख