sundarkand

झांसी में कोरोना संक्रमित महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (20:09 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 पीड़ितों की मानसिक दशा को इस बात से समझा जा सकता है कि वह अस्पताल में डॉक्टरों से अपने घर जाने की बार-बार गुहार लगा रहे हैं। घर और परिवार से दूर होने की दशा में वह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। ताजा मामला झांसी के लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का है। जहां कोरोना से ग्रस्त महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रही है।

झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड की चौथी मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में 50 वर्षीय रेखा नाम की महिला का इलाज चल रहा था। पीड़िता को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों उसका इलाज कर रहे थे और स्थिति कंट्रोल में थी।

आज डॉक्टरों का एक पैनल रेखा से मिला और बातचीत की। पीड़िता बस यही रट लगाए हुए थी कि उसको घर जाना है, उसे यहां कैद करके क्यों रखा गया है। डॉक्टरों ने समझा की जल्दी ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल की यह बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड है। डॉक्टरों के जाने के लगभग 5 मिनट बाद महिला बिस्तर से उठी और 4-5 मरीजों के बेड क्रास करती हुई खिड़की से नीचे कूद गई।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
प्रधानाचार्य नरेंद्र सेंगर के मुताबिक, महिला खिड़की को ICU का दरवाजा समझी और खोलते ही नीचे गिर गई। रेखा को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी कई जगह से हडि्डयां टूट गई हैं, सिर में गंभीर चोट है, जिससे उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख