suvichar
✕

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार, अलवर बना कोरोना का गढ़

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (02:08 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में राजनैतिक पारा जहां चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का कहर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार को पार कर गया, वहीं दूसरी तरफ दुनिया का यह सबसे खतरनाक वायरस 667 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। 24 घंटों के दौरान 1156 नए कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार 936 हो गई है। 
 
राज्य में 13 नई मौतें : कोरोना के कारण 13 नई मौतें दर्ज की गई हैं। अजमेर में 3, बीकानेर-जोधपुर-नागौर में 2-2, अलवर-बाड़मेर-जयपुर और सवाईमाधोपुर में 1-1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। 
 
जयपुर में सर्वाधिक 184 लोगों की मौत : कोरोना के कारण सबसे ज्यादा 184 मौतें जयपुर में हुई है। इसके बाद जोधपुर में 83, भरतपुर में 53, अजमेर में 41,बीकानेर में 38, कोटा में 34, पाली में 30, नागौर में 24, अलवर में 16 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी राजस्थान में मौत हुई है।
 
अलवर बना कोरोना का गढ़ : राज्य में अलवर कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है। नए मामलों में सबसे ज्यादा 193 केस अलवर से ही आए हैं। अलवर के अलावा जोधपुर में 153, राजधानी जयपुर में 116, कोटा में 108, अजमेर में 107, भरतपुर में 70, नागौर में 51, पाली में 48, बूंदी में 72, बाडमेर में 29, राजसमंद में 23, श्रीगंगानगर में 22, चित्तौडगढ़ में 19, जैसलमेर में 17, करौली एवं सिरोही में 9-9, बारां, टोंक, बूंदी में 7-7, झुंझुनू में 6, बांसवाड़ा, चुरू एवं डूंगरपुर में 5-5, दौसा, धौलपुर एवं उदयपुर में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
 
जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित : जोधपुर में 6691, जयपुर में 5255, अलवर में 3807,  पाली में 2551, अजमेर में 1848, बाड़मेर में 1372, भरतपुर में 2546, बीकानेर में 1941, कोटा में 1564, उदयपुर में 1254, धौलपुर में 1175, जालोर में 1115, नागौर में 1432 सीकर में 975, सिरोही में 869, चुरू में 665, भीलवाड़ा में 625, राजसमंद 617, झुंझुनू में 604, डूंगरपुर में 589, झालावाड़ में 518, दौसा में 308, टोंक में 272, चित्तौड़गढ़ में 263, श्रीगंगानगर में 229, हनुमानगढ 207, जैसलमेर में 188, सवाई माधोपुर में 193, बांसवाड़ा में 181,प्रतापगढ़ में 176, बारां में 135, बूंदी में 129 और अन्य राज्य से 185 कोरोना संक्रमित हैं।
 
राज्य में कोरोना के 11038 एक्टिव मामले : राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के एक्टिव मामले 11038 हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 15 लाख 693 सैंपल लिए गए, इनमें 14 लाख 55 हजार 427 नेगेटिव आए हैं। फिलहाल 4330 लोगों की जांच रिपेार्ट शेष है।
 
श्रीगंगानगर में जोर पकड़ने लगी लॉकडाउन की मांग : श्रीगंगानगर शहर में आज एक मशहूर चाट भंडार के संचालक सहित 23 और व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित हो जाने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही श्रीगंगानगर शहर ही नहीं बल्कि जिले के कई और शहरों में पूर्ण रूप से लॉकडाउन की मांग जोर पकड़ने लगी है। 
 
श्रीगंगानगर शहर में शाम तब सनसनी फैल गई, जब गोल बाजार के पब्लिक पार्क क्षेत्र में एक मशहूर चाट भंडार के संचालक‌ के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। यह शहर की मशहूर दुकान है, जहां सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ रहती है। इसी कारण शहर में संक्रमण और बड़ी तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।
 
कोटा जेल में फिर मिले 11 नए संक्रमित : कोटा में गुरुवार को सेंट्रल जेल में 11 कैदियों, 2 पुलिसकर्मियों और एक डॉक्टर सहित 108 नए कोरोना संक्रमित मिले। जेल में लगातार स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
 
झुंझुनूं में 2 और मीडियाकर्मी कोरोना पॉजिटिव : झुंझुनूं से प्रकाशित एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े 2 और मीडियाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले इसी अखबार के 9 कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। झुंझुनूं के अखबार में कार्यरत एक पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए संपादक सहित कई पत्रकार एवं अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
 
गुरुवार को उनके संपर्क के व्यक्तियों की जांच में समाचार पत्र में कार्यरत एक कर्मचारी एवं एक पत्रकार की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस समाचार पत्र से जुड़े अब तक कुल 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख