ramcharitmanas
✕

कोरोना से कोहराम, 1 दिन में 2,61,500 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई।

ALSO READ: कोरोना की तेज चाल ने किया हैरान, मात्र 13 दिन में 1 लाख से बढ़कर 2.61 लाख हुए नए कोरोना संक्रमित
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन वृद्धि हुई है। 1,501 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
 
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,01,316 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 12.18 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86.62 प्रतिशत रह गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,09,643 हो गई है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 17 अप्रैल तक 26,65,38,416 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 15,66,394 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। 

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 9921 बढ़कर 6,49,563 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 56,783 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 30,61,174 तक पहुंच गई है जबकि 419 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 59,970 हो गया है।
 
उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 19,383 और बढ़कर 1,70,059 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 9,703 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 6,41,292 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 8,794 बढ़कर 69,799 हो गए हैं। यहां अब तक 11,960 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 7,46,239 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 6,097 और बढ़कर 1,30,400 पहुंच गए। राज्य में 3,96,357 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 158 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5738 हो गई है।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 11,845 और बढ़कर 1,19,179 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 13,270 हो गया है तथा अब तक 10,09,549 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख