dharma sangrah

कोरोना की तेज चाल ने किया हैरान, मात्र 13 दिन में 1 लाख से बढ़कर 2.61 लाख हुए नए कोरोना संक्रमित

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (10:34 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की तेज रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया है। मरीज अस्पताल में इलाज और दवाइयों के लिए तरस रहे हैं तो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। नए कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 13 दिन में 1 लाख से बढ़कर 2.61 लाख हो गई।
 
5 अप्रैल को देश में पहली बार 1 लाख नए मरीज मिले थे। देखते ही देखते 15 अप्रैल तक यह संख्या 2 लाख तक पहुंच गई। 3 दिन बाद ही यह आंकड़ा 2.61 लाख तक जा पहुंचा। संक्रमण दर की गति ने स्वास्थ्य कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,61,500 नए मामले सामने आए और 1500 से ज्यादा की मौत हो गई। 1 दिन में 1,38,423 स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक कुल 1,47,88,109 संक्रमित हो चुके हैं, 18,01,316 एक्टिव मामले हैं, 1,28,09,643 रिकवर होकर घर जा चुके हैं जबकि 1,77,150 लोगों की मौत हो गई।
 
इस तरह बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या : अप्रैल के 18 दिनों में 3 बार 2 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। 10 बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। 2 बार संक्रमितों की संख्या 93 हजार से ज्यादा रही और मात्र 3 दिन ही 90,000 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी तरह 11 बार एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 4 दिन 500 से कम लोग मारे गए। इस तरह देश में जल्द ही नए कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख प्रतिदिन से ज्यादा होने की आशंका है। 
 
6 माह में 47.88 लाख नए मरीज : भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। 18 अप्रैल तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,47,88,109 तक पहुंच गया।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख