Daily Horoscope

Corona India Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या 76.51 लाख पार, 7.4 लाख एक्टिव मरीज

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (11:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है और अब इसकी संख्या घटकर 7.40 लाख पर आ गई है तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 76.51 लाख हो गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,044 नए मामले आए और संक्रमितों की कुल संख्या 76,51,107 हो गई।
 
इसी अवधि में 61,775 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह अब तक मिलाकर देश में अब तक 67,95,103 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 8,448 घटकर 7,40,090 हो गए।
 
इस दौरान 717 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,15,914 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 
देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 88.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.67 प्रतिशत पर आ गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है।
 
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 509 से बढ़कर 1.74 लाख से अधिक हो गये हैं जबकि 213 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,453 हो गई है। इस दौरान 7,429 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.92 लाख से अधिक हो गई। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख