biodatamaker

Corona around the world: दुनि‍या की इन खास हस्‍ति‍यों को भी कोरोना ने नहीं बख्‍शा

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (17:53 IST)
आम लोगों के साथ ही विदेशों में ट्रैवल करने वालों को तो खतरनाक कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले ही रहा है, लेकिन दुनिया के प्रभावशाली लोगों को भी कोरोना अपना शिकार बना रहा है।

कोरोना के शिकार में कोई इंटरनेशनल फिल्‍म सेलिब्रेटी है तो कोई स्‍पोर्टस का सितारा। कोई मिनिस्‍टर है तो कोई मिनिस्‍टर ऑफ होम। अब तो प्रिंस चार्ल्‍स और ब्रि‍टेन के प्रधानमंत्री बोरि‍स जॉनसन भी इसके शि‍कार हो गए हैं। कोरोना वायरस आम या खास किसी को नहीं देख रहा है। आइए जानते हैं अब तक दुनिया की किन प्रभावशाली हस्‍तियों को कोरोना का संक्रमण हो चुका है।
  1. ऑस्‍ट्रेलियन होम मिनिस्‍टर या मिनिस्‍टर ऑफ अफेयर्स पीटर डटन की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
  2. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गई थीं।
  3. अभिनेता टॉम हैंक्‍स को कोरोना का संक्रमण हो चुका है।
  4. टॉम हैंक्‍स की पत्‍नी रीटा विल्‍सन को भी कोरोना हुआ है।
  5. स्पेन की मिनिस्टर ऑफ इक्वलिटी आइरीन मोन्टेरो कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
  6. एथलिट रूडी गेबर्ड की जांच में भी कोरोना निकला।
  7. इसी के साथ 23 साल के एथलिट डोनोवन मिचल में भी कोरोना पाया गया।
  8. फुटबॉल क्लब आर्सेनल के हेड कोच मिकेल अर्टेटा में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद लंदन स्थित ट्रेनिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है।
  9. ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नाडी डोरिस (Nadine Dorries) भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की थी।
  10. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैन रिचर्डसन को भी कोरोना वायरस होने की आशंका जताई जा रही है। 
  11. ब्र‍िटेन के प्रधानमंत्री बोरि‍स जॉनसन में कोरोना पॉज‍िटि‍व पाया गया है। मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबि‍क उन्‍हें आईसीयू में रखा गया है। 
  12. प्रिंस चार्ल्‍स को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है। फिलहाल उन्‍हें आइसोलेशन में रखा गया है। 
  13. इजरायल के हेल्‍थ म‍िनिस्‍टर याकोव ल‍िट्जमेन में भी संक्रमण म‍िला है। 
  14. ईरान की वाइस प्रेस‍िंडेंट मासोमेह एब्‍तेकर की जांच र‍िपोर्ट भी पॉज‍िटवि आई है। 
  15. ब्रिटेन के हेल्‍थ सेक्रेटरी माट हैंकॉक को भी कोरोना न‍िकला। 
  16. स्‍पेन के प्राइम मिन‍िस्‍टर की पत्‍नी बेगोना गोमेज की रि‍पोर्ट पॉज‍िटिव आई है।
  17. इरान के डि‍प्‍टी हेल्‍थ मि‍न‍िस्‍टर इराज हैर‍िची को भी कोरोना है। 
  18. फ्रांस के कल्‍चर म‍िन‍िस्‍टर फ्रेंक र‍िएस्‍टर में भी कोरोना पाया गया।

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

अगला लेख