Hanuman Chalisa

वुहान में अंतिम 3 Corona मरीजों की भी अस्पताल से छुट्टी

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:29 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (Corona) संक्रमण का केंद्र रहे वुहान में संक्रमण के अंतिम तीन मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और शहर के एक करोड़ लोगों की जांच के बाद यहां अब शहर में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बाहर से आए 5 लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया है। इनमें से चार शंघाई से है और एक सिचुआन प्रांत से है।
 
गुरुवार को संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले भी 3 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस तरह के मामलों की संख्या 297 हो गई है। ये सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
 
देश में गुरुवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 83,027 है जिनमें से 66 मरीजों का इलाज चल रहा है और 78,327 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
सरकारी पीपल्स डेली की खबर के अनुसार शुक्रवार को वुहान में संक्रमित अंतिम तीन लोग भी स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि वुहान में बुधवार को आए आंकड़ों के अनुसार अब भी 245 लोग हैं जो संक्रमित तो हैं लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। (भाषा)
 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

अगला लेख