Hanuman Chalisa

UP में पूर्व नपा अध्यक्ष की बहू Corona पॉजिटिव, 24 परिजन क्वारंटाइन

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (16:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहराइच के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के 24 परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है, जबकि बस्ती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, गोंडा के जिलाधिकारी ने रमजान के दौरान घरों में ही इबादत करने की अपील की है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बहराइच जिले में गुरुवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। महिला बहराइच भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की बहू है।

उन्होंने पिछले दिनों अपने बेटे की शादी की सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर उनके घर पर एक पार्टी हुई थी, जिसमे करीब 50 लोग शामिल हुए थे। महिला के 24 परिजनों को भी क्वारंटाइन किया गया है। 
 
मोदी पर अभद्र टिप्पणी : बस्ती के शहर कोतवाली थाने में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शादाब खान नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य व्यक्तियों के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। दूसरी ओर, बस्ती में ही शुक्रवार को 3 नए मरीज मिलने से जिले में इस रोग से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है।
 
गोंडा के जिलाधिकारी की अपील : गोंडा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने मुस्लिम समुदाय से रमजान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में रहकर नमाज अदा करने की अपील की है।

जिले की सभी मनकापुर, तरबगंज, कर्नलगंज और सदर समेत चारों तहसीलों तथा सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुस्लिम धर्मगुरुओं, उलेमाओं और मौलानाओं के साथ बैठक कर घरों में रहकर इबादत करने की अपील करने को कहा गया है। 
 
जौनपुर में 12 लोग गिरफ्तार : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के विभिन्न थानों की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 3 अभियोग पंजीकृत कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने और उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले में 57 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। (वार्ता)
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख