ramcharitmanas

इंदौर में ‘वुहान की तर्ज’ पर काम कर रहा ‘वायरस’, हम इसकी जांच में लगे हैं

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (18:57 IST)
मुख्‍य च‍िक‍ित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधि‍कारी से वेबदुन‍िया की सीधी बात 

इंदौर में कोरोना वायरस को लेकर स्‍थि‍त‍ि लगातार ब‍िगड़ती जा रही है, शहर की मेड‍िकल टीम और स्‍टाफ को 24/7 काम करना पड़ रहा है, ऐसे में इंदौर में पसर रहे कोरोना वायरस के अन्‍य शहरों से अलग और ज्‍यादा खतरनाक होने की खबरों ने डॉक्‍टरों को चौंका द‍िया है। इस खबर से शहर में फैली दहशत के बाद हमने सीधे सीएमएचओ से इस बारे में स्‍थि‍त‍ि को स्‍पष्‍ट करने की कोशि‍श की।

इधर शहर में स‍ेंपल‍िंग और सैनेटाइजेशन को लेकर भी व्‍यवस्‍थाएं ठीक नहीं है। कई इलाकों में जहां लोग पॉज‍िट‍िव मि‍ले हैं, वहां भी स्‍वास्‍थ्‍य वि‍भाग सेंपल‍िंग के ल‍िए देरी से पहुंचा। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के आला अधि‍कार‍ियों के स्‍टाफ और संसाधन को लेकर अपने तर्क हैं। हालांक‍ि स्‍वास्‍थ्‍य अधि‍कारी बावजूद इसके आने वाले द‍िनों में स्‍थि‍ति में सुधार को लेकर उम्‍मीदमंद हैं।

वेबदुन‍िया ने इंदौर के मुख्‍य च‍िक‍ित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधि‍कारी डॉ प्रवीण जड़ि‍या से सीधी बात की। देखि‍ए ये र‍िपोर्ट।

सवाल: इंदौर में स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग का स‍िस्‍टम लगातार ब‍िगड़ता जा रहा है
जवाब: नहीं, ऐसा नहीं है, हमारी टीमें लगातार काम कर रही है। 

सवाल: इंदौर की प्रोफेसर ममता ओझा के पत‍ि अनि‍ल ओझा की मौत के बाद टीम घर के बाकी सदस्‍यों की जांच के लि‍ए नहीं गई, उन्‍हें फेसबुक पर पोस्‍ट डालकर अपनी पीड़ा जाह‍िर करना पड़ी।
जवाब: हां, उनके यहां हमने कल ही टीम भेज दी थी, जो जांच कर के आई है।

सवाल: इंदौर में सेंपल‍िंग नहीं हो पा रही है, ऐसे कई लोग हैं जो सेंपल‍िंग के ल‍िए इंतजार कर रहे हैं। 
जवाब: देखि‍ए, सेंपल‍िंग का तरीका हमने अभी बदल द‍िया है। मामले ज्‍यादा आने की वजह से अब पहले उन लोगों के सेंपल ले रहे हैं, जि‍नमें लक्षण पाए जा रहे हैं। 

सवाल: कई इलाकों में जहां मौतें हुई हैं, वहां सैनेटाइजेशन नहीं हो रहा है। 
जवाब: फॉगिंग और सैनेटाइजेशन का काम नगर न‍िगम का स्‍वास्‍थ्‍य अमला देख रहा है। 

सवाल: पढ़े लि‍खे लोग तो जानते हैं क‍ि संक्रमण या लक्षण मि‍लने पर कहां और क‍िस से संपर्क करना है, लेक‍िन गरीब लोग तो स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, उनका क्‍या। 
जवाब: हमारे पास स्‍टाफ और संसाधन की कमी है, टीम लगातार काम कर रही है, वो क‍ितना काम करेंगे, उन्‍हें आराम की जरुरत है। कम से कम इतना ही स्‍टाफ और होना चाह‍िए जो रोटेशन में काम कर सकें, ज‍िससे पहले वाले स्‍टाफ को र‍िलेक्‍सेशन म‍िल सकें। 

सवाल: इससे म‍िशन प्रभावि‍त हो रहा है
जवाब: टीम लगातार दो महीने से काम कर रही है। थोड़ा फर्क तो पड़ेगा। 

सवाल: इंदौर में वायरस का अटैक ज्‍यादा है, या ज्‍यादा घातक है।
जवाब: ऐसी संभावना है क‍ि यह वायरस ज्‍यादा घातक है, यह चीन के वुहान की तरह नजर आ रहा है, क्‍योंक‍ि दूसरे शहरों से अलग नजर आ रहा है, इसलि‍ए इसके स्‍तर की जानकारी के ल‍िए मेड‍िकल टीम जांच में लगी हुई है।

सवाल: शहर में क‍ितने अस्‍पतालों में इलाज हो रहा है।
जवाब: अलग-अलग श्रेणियों में अस्‍पताल काम कर रहे हैं, कहीं रेड जोन है, कहीं येलो जोन हैं। 
 
सवाल: कोई ऐसा मरीज है जो ठीक होकर गया हो उसे फ‍िर से यह संक्रमण हो गया हो।
जवाब: नहीं, अब तक ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। 
 
सवाल: मौत और संक्रमण का आंकड़ा घटा है या बढ़ा है।
जवाब: मौत और संक्रमण दोनों का आंकड़ा कुछ द‍िनों से घटा है।

सवाल: कोरोना को लेकर अगले एक महीने में इंदौर की स्‍थि‍त‍ि क्‍या होगी।
जवाब: अगर हम इसी तरह काम करते रहे और लॉकडाउन का पालन करते रहे तो अगले एक महीने में स्‍थित‍ि सामान्‍य होने की उम्‍मीद है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

अयोध्या में चंपत राय के विरोध में संतों की बैठक पर पुलिस की रोक, संतों ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

अगला लेख