Hanuman Chalisa
✕

देश में कोरोना वायरस से 13,387 लोग संक्रमित, 437 की मौत

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में 13,387 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 437 तक पहुंच गई है। 
 
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। शाम से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें से 7 महाराष्ट्र में, 6 दिल्ली में, 3 पश्चिम बंगाल में और 1 तमिलनाडु में हुईं।
 
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 38, गुजरात में 36 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में 4 मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा और राजस्थान में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मौत हुई हैं।
 
विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है।
 
राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,131 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 1,120, गुजरात में 930 और उत्तर प्रदेश में 805 मामले हैं। तेलंगाना में 700 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 554 और केरल में 395 मामले हैं।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है, जम्मू-कश्मीर में 314, पश्चिम बंगाल में 255 और हरियाणा में 205 है। पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
 
बिहार में कोरोना वायरस के 80 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और असम में 35-35 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में 33 मामले हैं।
 
झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 18 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं।
 
मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख