Hanuman Chalisa
✕

नवी मुंबई में Lockdown, बंद के बीच बुजुर्गों की मदद कर रहे हैं पुलिसकर्मी

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (11:30 IST)
ठाणे। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच नवी मुंबई में पुलिस ऐसे 1,600 बुजुर्गों की सहायता कर रही है जो अकेले रहते हैं और बंद की वजह से उन्हें मदद की जरूरत है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीरा बनसोडे ने बताया कि पुलिस ने एक सहायता डेस्क बनाई है जहां नियमित तौर पर कम से कम 24 बुजुर्गों की जांच होती है और उन्हें बंद के दौरान हर संभव सहायता मुहैया कराई जाती है।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च को सहायता डेस्क तैयार की गई थी जिसमें छह अधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने इलाके में 1,600 बुजुर्ग नागरिकों की पहचान की थी जिन्हें जरूरी सामान और दवाइयों के संबंध में मदद की जरूरत थी।

इनमें से ज्यादातर बजुर्ग 80 साल से ज्यादा के हैं और कर्मचारियों ने इन्हें बैंक और डॉक्टरों के यहां जाने में भी मदद की है।

वहीं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुमन अग्रवाल ने ठाणे सिविल अस्पताल में गर्म पानी के दो डिस्पेंसर दिए हैं। यहां कोविड-19 मरीजों का इलाज हो रहा है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

अगला लेख