sundarkand

देश में कोरोना से 1,51,767 संक्रमित, 4,337 की मौत

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (11:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 6,387 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 170 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंच गए तथा संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हो गई।
 
मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 83,004 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 64,425 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। करीब 42.45 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
मंगलवार सुबह से जिन 170 लोगों की मौत हुई है उनमें से 97 महाराष्ट्र में, 27 गुजरात में, 12 दिल्ली में, 9 तमिलनाडु में, 5-5 मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, 3 राजस्थान में, 1-1 मरीज की मृत्यु आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना और उत्तराखंड में हुई।
 
अब तक संक्रमण से देश में कुल 4,337 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,792 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 915 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्य प्रदेश में यह संख्या 305 है, दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 288 और पश्चिम बंगाल में 283 है।
 
राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में संक्रमण के कारण 170 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 127 की और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना दोनों ही राज्यों में 57 लोगों की मौत हुई।
 
कोविड-19 के कारण कर्नाटक में मृतक संख्या 44 और पंजाब में 40 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 24 लोगों की, हरियाणा में 17 की, बिहार में 13 की, ओडिशा में सात की, केरल में छह की, हिमाचल प्रदेश में पांच लोगों की, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ तथा असम में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई। मेघालय में कोविड-19 के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख