ramcharitmanas

चीन में कोरोना का कहर : 27 शहरों में Lockdown, 16.5 करोड़ लोग घरों में कैद, भूख से हाल-बेहाल

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (09:55 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। 27 शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां रहने वाले 16.5 करोड़ लोग अपने घरों में कैद है। सवा दो करोड़ की आबादी वाले बीजिंग में कोरोना के डर से सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शादी और अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई है।
 
चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी पर लागू कर रखी है। इसके तहत कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन, टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने पर मनाही है, बाहर निकलने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। यहां कि कई लोगों को जेल भी भेज दिया है।
 
हालत ये है कि लोगों को भोजन जुटाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार, कई जगहों पर 24 घंटे लोग भूखे रह रहे हैं और फिर अगले दिन 1 घंटे के लिए खाने का सामान खरीदने की मोहलत दी जाती है।
 
चीन में कोरोना के मामले मार्च में बढ़ने शुरू हुए थे। जिसके बाद जल्द ही पूरे देश में तेजी से संक्रमण फैलने लगा। शंघाई, जिलिन, वुहान आदि शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। यहां तक कि राजधानी बीजिंग में भी लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा हैं।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख