sundarkand

मध्यप्रदेश का पहला ऑटो शो शुरू, शिवराज की मौजूदगी में आज गाड़ियां होंगी लॉन्च

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (09:40 IST)
इंदौर। इंदौर में गुरुवार से वाहन निर्माण और उनके पुर्जे बनाने वाली 100 से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी के साथ प्रदेश का पहला ऑटोमोबाइल एक्सपो शुरू हुआ। प्रदेश के राजवर्धनसिंह दत्तीगांव औद्योगिक नीति व निवेश प्रोत्साहन मंत्री) और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर ऑटो शो का औपचारिक उद्घाटन किया।

यह ऑटो शो 30 अप्रैल तक चलेगा और इस आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इसमें शामिल होंगे। प्रदेश की नई उद्योग और स्टार्टअप नीति की घोषणा भी मुख्यमंत्री ऑटो शो के मंच से ही करेंगे।
 
प्रदेश में पहली बार हो रहे ऑटो शो के जरिए शिवराज सरकार ऑटोमोबाइल उद्योगों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रही है। उद्घाटन सत्र में मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि अभी तक साढ़े 4 हजार हैक्टेयर जमीन पर प्रदेश में ऑटोमोबाइल इकाइयां चल रही हैं। एशिया का सबसे बड़ा ऑटो टेस्टिंग ट्रैक (नेटट्रिप) भी पीथमपुर में स्थित है। मैं ऑटोमोबाइल उद्योगों के साथ युवा निवेशकों और स्टार्टअप को भी प्रदेश में इकाई लगाने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।
 
मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' के संकल्प पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सरकार कितनी गंभीर है, यह अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को भले ही मुख्यमंत्री दिल्ली में रहे लेकिन शाम को उन्होंने ऑटो शो के लिए वहीं से रिव्यू मीटिंग भी की।
 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में कुल 10 नई गाड़ियों को मप्र ऑटो शो से ही देश के बाजारों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसमें मशहूर जर्मन कार कंपनी ऑडी की नई इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। इसके साथ आयशर की इलेक्ट्रिक बसें, फोर्स और कुछ अन्य कंपनियों की अलग-अलग तरह की गाड़ियां भी ऑटो शो के दौरान लॉन्च की जाएंगी।
 
ऑटो शो के उद्घाटन के बाद मंत्री दत्तीगांव ने आयोजन स्थल पर लगे स्टालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अर्थमूवर्स निर्माता कंपनी जेसीबी के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गुजरात में अपने प्लांट विस्तार पर काम कर रही है। अधिकारियों से दत्तीगांव ने कहा कि वे मप्र में भी अपनी निर्माण इकाई स्थापित करें। प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसंभव मदद करेगी।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

अगला लेख