Hanuman Chalisa
✕

Corona in December : 11 दिन में मिले 94 हजार से ज्यादा मरीज, 6148 की मौत

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (14:58 IST)
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद दिसंबर के पहले 11 दिनों 94,914 लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में महामारी की वजह से 6,148 लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमितों के साथ ही मृतकों की बढ़ती संख्‍या एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भारतीयों का कवच बनेगी हाइब्रिड इम्युनिटी
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रतिदिन किए जाने वाले आंकड़े के अनुसार, इन 11 दिनों में रोज औसतन 8628 मामले आए जबकि 784 लोगों की मौत हो गई।

दिसंबर में सबसे ज्यादा 9765 लोग 2 दिसंबर को कोरोनावायरस की चपेट में आए थे जबकि सबसे कम 6892 कोरोना संक्रमित 7 दिसंबर को सामने आए। 11 दिनों में 3 बार कोरोना मरीजों की संख्‍या 9000 से ज्यादा रही, 6 बार एक दिन में 8,000 से 9,000 के बीच मरीज मिले और 2 बार 8,000 से कम मरीज मिले।
 
इसी तरह 2021 के आखिरी माह में देश में सबसे ज्यादा 2796 कोरोना संक्रमितों की मौत 5 दिसंबर को हुई थी। दावा किया गया कि बिहार सरकार द्वारा क्लियर किए गए बैकलॉग की वजह से इस दिन मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। 10 दिसंबर को 624 लोग काल के गाल में समा गए। 9 दिसंबर को सबसे कम 159 लोग कोरोना की वजह से मारे गए थे।
 



ALSO READ: Corona India Update: एक्टिव मरीजों की संख्या 559 दिनों में सबसे कम, 7992 नए मामले आए सामने 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 46 लाख 68 हजार 736 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 41 लाख 14 हजार 331 लोग स्वस्थ हो गए, 93,277 एक्टिव मरीज है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,128 हो गई।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख