biodatamaker

कोरोना से निवेशकों में हड़कंप : FPI ने भारतीय पूंजी बाजारों से 9,103 करोड़ निकाले

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (14:15 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 संकट की वजह से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों FPI ने अप्रैल में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों से 9,103 करोड़ रुपए की निकासी की है। एफपीआई निवेश के लिए सोने और डॉलर आधारित प्रतिभूतियों जैसे सुरक्षित विकल् की ओर रुख कर रहे हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 9 अप्रैल के दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों से शुद्ध रूप से 2,951 करोड़ रुपए और ऋण या बांड बाजार से 6,152 करोड़ रुपए की निकासी की। इस तरह अप्रैल में अब तक उन्होंने शुद्ध रूप से 9,103 करोड़ रुपए निकाले हैं।

इससे पिछले महीने एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 1.1 लाख करोड़ रुपए की निकासी की थी। यह नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी पर एफपीआई के आंकड़े उपलब्ध होने के बाद से निकासी का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा,  ‘दुनिया भर में कोविड-19 को लेकर स्थिति खराब हुई है। इस महामारी ने वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा और बाजारों को प्रभावित किया है।‘
श्रीवास्तव ने कहा कि इससे उभरते बाजार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। विदेशी निवेशकों वहां से अपना निवेश निकालकर अधिक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। उभरते बाजारों में भारत इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

अगला लेख