ganesh chaturthi
✕

Corona free: इस देश में सिर्फ 22 लोगों की मौत, आखि‍री संक्रमित शख्‍स भी हुआ परफैक्‍ट

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (18:42 IST)
कई देश अभी भी कोरोना के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं तो वहीं एक देश ऐसा भी है जहां कोरोना के संक्रमण का आखि‍री शख्‍स भी ठीक हो चुका है। अब यह देश उम्‍मीद लगाए हुए है क‍ि शायद उन्‍हें कोरोना के कहर से न‍िजात म‍िल चुकी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने हाल ही में कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है।

दरअसल न्यूजीलैंड में संक्रमण का अंतिम मामला 17 दिन पहले आया था और फरवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से अब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है। ऐसे में न्‍यूजीलैंड में उम्‍मीद लगाई जा रही है क‍ि अब शायद उनका देश कोरोना से मुक्‍त हो गया है।

अर्डर्न ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40 हजार लोगों की जांच की गई। सबसे अच्‍छी बात तो यह है क‍ि पिछले 12 दिनों से कोई अस्पताल में भी नहीं है।

हालांक‍ि दुन‍िया के अन्‍य देशों की तुलना में न्‍यूजीलैंड की जनसंख्‍या काफी कम है। 50 लाख की आबादी वाले इस देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं।

दरअसल जैसे ही दूसरे देशों में यह संक्रमण फैला अर्डर्न ने तेजी द‍िखाई और संक्रमण की शुरुआत में ही कड़े नियम लागू कर द‍िए। इसके साथ ही देश की सभी सीमाओं को भी बंद कर दिया। न्यूजीलैंड में सिर्फ 1,500 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 22 लोगों की मौत हो गई।

करीब 17 द‍िन पहले जो मरीज कोरोना वायरस के लक्षण के साथ अस्‍पताल आया था वो भी स्‍वस्‍थ्‍य होकर घर जा चुका है। वहीं अस्‍पताल में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख